AllAstrologyAgriculture
Ajab gajab | Viral
Career | ResultExam
CrimeBusinessPoliticsProtest
News | Illegal relationCourtBank / financeAccident
OpinionPoetryLatest
Lifestyle | TravelName ListHealthFashion
BiographyElectionGadgetsEntertainmentRajasthan Vidhansabha Election 2023YojnaVideoTrickTechnologySportsSocial mediaReligion
India | PunjabNagpurOdishaMizoramMumbaiMaharashtraMadhya PradeshKeralaKarnatakaJharkhandJammu KashmirHimachal PradeshGujaratHaryanaGoaDelhiChhattisgarhBiharAssamRajasthanWest BengalUttar PradeshUttarakhandTamilnaduTelangana
International
General knowledge | Rajasthan Vidhansabha
History
Advertisement

कौन है रविंद्र सिंह भाटी, जिसने बाड़मेर का मुकाबला रोचक बनाया

08:21 AM Apr 06, 2024 IST | News Bureau
UpdateAt: 08:21 AM Apr 06, 2024 IST

कौन है रविंद्र सिंह भाटी, जिसने बाड़मेर का मुकाबला रोचक बनाया

राजस्थान के सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस व सहयोगी पार्टियों का मुकाबला भाजपा के बीच है लेकिन बाड़मेर लोकसभा सीट शिव से विधायक एवं निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने दोनों दलों की नींद उड़ा कर रख दी है।

Advertisement

रविंद्र सिंह भाटी की 4 अप्रैल को आयोजित नामांकन सभा में हजारों की भीड़ इसी बात की गवाह है कि रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला बन चुके हैं।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने बाड़मेर लोकसभा सीट पर आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले उम्मेदाराम बेनीवाल को चुनाव मैदान में उतारा हैं, भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी को दूसरी बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया हैं।

रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय  Ravindra Singh Bhati Biography

26 साल की उम्र के रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर जिले के गडरारोड़ के रहने वाले हैं, रविंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़कर की।

छात्र संघ चुनाव में रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव जीता था, इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले रविंद्र सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की लेकिन भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।

23 के विधानसभा चुनाव में रविंद्र सिंह भाटी ने शिव विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया और 2023 के विधानसभा में सबसे युवा विधायक के रूप में रविंद्र सिंह भाटी की पहचान बनी।

इसके बाद अब रविंद्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव में फिर दावेदारी ठोकी हैं।

रविंद्र सिंह भाटी को भारतीय जनता पार्टी ने की कोशिश की लेकिन भाजपा रविंद्र सिंह भाटी को मनाने में सफल नहीं रही।

यह भी पढ़ें बाड़मेर का पोपटलाल हर बार लड़ता है चुनाव, लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाए

रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना चुके हैं।

Advertisement
Next Article
Advertisement