AllAstrologyAgriculture
Ajab gajab | Viral
Career | ResultExam
CrimeBusinessPoliticsProtest
News | Illegal relationCourtBank / financeAccident
OpinionPoetryLatest
Lifestyle | TravelName ListHealthFashion
BiographyElectionGadgetsEntertainmentRajasthan Vidhansabha Election 2023YojnaVideoTrickTechnologySportsSocial mediaReligion
India | PunjabNagpurOdishaMizoramMumbaiMaharashtraMadhya PradeshKeralaKarnatakaJharkhandJammu KashmirHimachal PradeshGujaratHaryanaGoaDelhiChhattisgarhBiharAssamRajasthanWest BengalUttar PradeshUttarakhandTamilnaduTelangana
International
General knowledge | Rajasthan Vidhansabha
History
Advertisement

प्रियंका गांधी लड़ सकती है इस लोकसभा सीट से चुनाव

04:12 PM Apr 08, 2024 IST | News Bureau
UpdateAt: 04:12 PM Apr 08, 2024 IST

प्रियंका गांधी लड़ सकती है इस लोकसभा सीट से चुनाव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के सदस्य को ही चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं।

Advertisement

शनिवार को हुई जिला कार्यकारी बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती है तो इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा, इसका फायदा इंडिया गठबंधन को होगा।

हालांकि अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं , अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती है तो क्या रायबरेली से प्रियंका चुनाव लड़ेगी ?

प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट में पहले भी एक्टिव रह चुकी हैं, कांग्रेस की इस परंपरागत लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनावी प्रचार और चुनाव का प्रबंध संभाला था।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि प्रियंका गांधी ही रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर फरवरी में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने को कहा था, प्रियंका गांधी का रायबरेली से भावनात्मक रिश्ता हैं।

इधर अमेठी लोक सभा पर भी अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ सकते हैं।

राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से 2004 से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं लेकिन 2019 में भाजपा नेता स्मृति ईरानी के सामने लोकसभा चुनाव हार गए थे।

लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे, ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अभी तक इन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

Advertisement
Tags :
कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Next Article
Advertisement